उत्तर प्रदेश में दूसरे दौर के लिए जिन ग्यारह जिलों में वोट डाले जा रहे हैं, वो हैं सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, लखीमपुर-खीरी, शाहजहांपुर और बदायूं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों के साथ आज रुहेलखंड, तराई और अवध से जुड़े कुछ हिस्सों में भी वोट डाले जा रहे हैं। पहले दौर की तरह से दूसरे दौर के मतदान में भी कानून-व्यवस्था, पलायन, छेड़खानी, बूचड़खाने, सांप्रदायिकता, विकास, बिजली-पानी और रोजगार ही प्रमुख चुनावी मुद्दे हैं।