दिल्ली में लॉ फर्म पर छापे के दौरान पकड़े गए बेहिसाब कैश की जांच में लगातार नए खुलासे होते जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में टंडन ने एक पूर्व केंद्रीय मंत्री से अपने रिश्तों को कबूला है। रोहित टंडन एंड टंडन नाम की एक लॉ फर्म चलाता है और उसके घर से 13 करोड़ 65 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक टंडन के पास से बरामद ये रुपया बिल्डरों का हो सकता है जिन्हें व्हाइट करने के एवज में टंडन कमीशन लेता था।