नंदगांव में विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। हुरियार और हुरियारिनों ने ढाल और पाग को सजाना शुरू कर दिया है। हर कोई कृष्ण प्रेमी कान्हा की इस लीला को सुनने, देखने के लिए उत्सुक है। बरसाना और नंदगांव में छह और सात मार्च को इस दिव्य लीला का आनंद लिया जाएगा। बता दें कि लठमार होली खेलने के लिए काफी नियम संयम की जरूरत होती है।