जम्मू के नगरोटा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को नम आखों से अंतिम विदाई दी गई। इस आतंकी हमले में दो अधिकारी और पांच जवान शहीद हो गए थे। शहीद मेजर कुणाल गोसावी का पार्थिव शरीर गुरुवार सुबह उनके घर पंढरपुर पहुंचा। पूरे सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गोसावी को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। शहीद के सम्मान में इलाके के लोगों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। उधर पंजाब के बटाला में हवलदार सुखराज को अंतिम विदाई दी गई। शहीद मेजर अक्षय गिरीश कुमार को बेंगलुरू एयरफोर्स स्टेशन पर श्रद्धांजलि दी गई।