यूपी सरकार के लैपटॉप वितरण मुहिम के तहत सोमवार को कानपुर में 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को लैपटॉप दिए गए। इस कार्यक्रम में मुख्य अथिति रहे विधायक इरफ़ान सोलंकी ने कहा कि समाजवादी सरकार ने हमेशा युवाओं के विकास के लिए सोचा। उन्हें आगे बढ़ने के लिए कार्य करती है। लैपटॉप वितरण उसी का एक छोटा सा हिस्सा है।