मेरठ में खुर्जा रेलवे लाइन पर बन रहे अंडरपास पर बदमाशों ने जमकर कहर ढाया। तमंचे और धारदार हथियारों से लैस बदमाश वहां रहे मजदूरों की झोपड़ियों में घुस गए और चार घंटे तक लूटपाट की। बदमाशों ने महिलाओं से छेड़खानी की और रेप की कोशिश भी की। लोगों को डराने के लिए बदमाशों ने छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर पटक दिया। अब पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।