कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने चार आतंकियों को ढेर कर दिया। दरअसल सेना को इनपुट मिला था जिसके बाद सेना की 41 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी और सीआरपीएफ के जवानों ने तलाशी अभियान शुरू किया और ढूंढ-ढूंढकर चार आतंकियों को ढेर कर दिया। इसे सेना की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।