Kumar Vishwas on Shankaracharya: प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान पर्व पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और मेला प्रशासन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अब इस विवाद में मशहूर कवि कुमार विश्वास भी कूद पड़े हैं। कुमार विश्वास ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से माफी मांगते हुए कहा है कि वह अपना क्रोध त्याग कर सबको आशीर्वाद दें।
संगम घाट पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद शंकराचार्य की अधिकारियों के साथ हुई झड़प पर कवि कुमार विश्वास ने कहा, "इस मामले पर दो नजरिए हैं। एक आम भक्त और धर्म को मानने वाला होने के नाते, मेरे पास इतनी अथॉरिटी नहीं है कि मैं सीधे शंकराचार्य पर कोई टिप्पणी कर सकूं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, प्रशासन को संवेदनशीलता से काम लेना चाहिए। जो भी संत के रूप में आता है, जो भी भगवा पहनता है या खुद को धर्म और संस्कृति के लिए समर्पित करता है, बातचीत के दौरान उसके साथ सम्मान और गरिमा से पेश आना चाहिए।"