बीजेपी द्वारा बाहरियों को टिकट देने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत होता नजर नहीं आ रहा है। इसी क्रम में वाराणसी पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा झेलना पड़ा। कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर तय प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की मांग की। वहीं मौर्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों के सवाल पर नाराज कार्यकर्ताओं के गुस्से को और हवा देते हुए साफ कर दिया कि आलाकमान तय प्रत्याशियों की सूची में कोई बदलाव नही करेगा।