फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी पर बीजेपी के भीतर से अब तक का सबसे बड़ा हमला

Mon, 11 Dec 2017 02:27 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ गांधीनगर

बीजेपी नेता और मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने पाकिस्तान का नाम गुजरात चुनाव में इस्तेमाल किए जाने पर शुरू हुई बहस में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोल दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने दो हिस्सों वाली अपनी ट्वीट में कहा है कि नफरत फैलाने वाले बयानों से कुछ नहीं होगा। हमें उस विकास मॉडल की बात करनी चाहिए जिसके जरिए हमने युवाओं को रोजगार और सबके विकास की बात कही थी। इससे पहले गुजरात चुनाव में अपना जिक्र बार बार किए जाने से पाकिस्तान भी खफा हो गया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट करके कहा है कि भारत को अपनी चुनावी बहस में पाकिस्तान को घसीटना बंद रना चाहिए और अपने बूते चुनाव जीतना चाहिए। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात की एक रैली में उन्होने मणिशंकर अय्यर के साथ साथ अहमद पटेल को भी निशाने पर लिया। पीएम पहले ही मणिशंकर अय्यर का पाकिस्तान कनेक्शन निकाल चुके हैं। रविवार को उन्होने अहमद पटेल का भी पाकिस्तान कनेक्शन निकाल दिया। देखिए ये रिपोर्ट।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें