फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलने नहीं दिया तो नाराज हो गए किशोर उपाध्याय

अनिल चन्दोला,अमर उजाला/ देहरादून Updated Sun, 16 Oct 2016 02:38 PM IST

देहरादून में डीएवी पीजी कॉलेज के एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय शिरकत कर रहे थे। जैसे ही अपना भाषण खत्म कर रविशंकर प्रसाद ने कार्यक्रम से विदा लेने की बात कही, तो उस पर किशोर उपाध्याय नाराज हो गए।  क्योंकि किशोर उपाध्याय का भाषण अभी होना बाकी था। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सामने नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा, कि इतनी जल्दी थी तो उन्हें कार्यक्रम में क्यों बुलाया। इतना कहने के बाद किशोर उपाध्याय मंच पर ही माइक पटख कर चलते बने। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद देखते रह गए। इसके बाद कांग्रेस ओर भाजपा समर्थक भी आपस में भिड़ते नजर आए। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें