फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो बड़ी वजहों से खड़गे नहीं कर पाएंगे गहलोत पर कार्रवाई

Sat, 05 Nov 2022 05:57 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

लंबे समय से चली आ रही राजस्थान कांग्रेस का सियासी संकट सुलझने की बजाय और उलझता ही जा रहा है। सीएम अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच तकरार बढ़ती जा रही है, जो रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कांग्रेस के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के लिए भी राजस्थान संकट बड़ी समस्या बन गई है, जिसे सुलझाना खरगे के लिए एक चुनौती सी बनती हुई दिखाई दे रही हैं। पायलट खुलेआम गहलोत पर निशाना साध रहे है, जिस वजह से कांग्रेस में उथलपुथल मची हुई है। कहा जा रहा कि पायलट गुट चाहता है कि कांग्रेस अध्यक्ष अब इन मामलों में जल्द कोई फैसला ले। लेकिन खरगे ने अभी तक कोई निर्णय लिया नहीं है, जिसके बाद अब पायलट खेमा भी अंतिम प्रयासों में जुटता नजर आ रहा है। पायलट ने कांग्रेस आलाकमान से गहलोत के कुछ वफादारों और मंत्रियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की, जिन्होंने 25 सितंबर को कांग्रेस आलाकमान द्वारा एक आधिकारिक बैठक बुलाए जाने से पहले एक समानांतर बैठक बुलाई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें