एनजीटी की कड़ी फटकार के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल प्रदूषण रोकने के कई फॉर्मूले लेकर सामने आए। उन्होंने अपील की, कि सभी राजनीति छोड़कर इस मामले पर साथ आएं। केजरीवाल ने कहा कि पांच दिनों तक दिल्ली में कोई कंस्ट्र्क्शन का काम नहीं किया जाएगा। दिल्ली के सभी स्कूल तीन दिन के लिए बंद कर दिए गये हैं। केजरीवाल ने लोगों से अपील की है,कि लोग जरूरत ना होने पर घरों से ना निकलें।