फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने पछाड़ा नीतीश को पीएम के मुकाबले दिल्ली सीएम!

Sun, 11 Sep 2022 08:45 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, हालांकि चुनाव के लिए अभी लगभग दो साल का समय है, लेकिन सभी राजनीतिक पार्टियों ने अभी से अपनी-अपनी कमर कस ली है और चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं... यहां तक कि 2024 लोकसभा चुनाव से दो साल पहले ही विपक्ष में पीएम पद की दावेदारी को लेकर कई चेहरे भी सामने आ चुके हैं। एक तरफ जहां बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को गोलबंद करते हुए अपने लिए राष्ट्रीय भूमिका की तलाश में हैं तो दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी भी दावेदारी पेश कर चुकी है। 'आप' ने अपने संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को सबसे मजबूत उम्मीदवार बताते हुए कहा है कि 2024 में मोदी बनाम केजरीवाल की लड़ाई होगी। हालांकि आम आदमी पार्टी के नेता तो केजरीवाल को मजबूत उम्मीदवार होने का दावा कर ही रहे हैं लेकिन अब सी वोटर ने आप के इस दावे को और भी बल दे दिया है

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें