कश्मीर में भारतीय सेना पर हो रहे हमले के विरोध में मेरठ में पढ़ रहे कश्मीर छात्रों को होर्डिंग के जरिये यूपी छोड़ने की धमकी दी गई है। उन्हें 30 अप्रैल तक प्रदेश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है। कई जगहों पर लगे होर्डिंग और पोस्टर के बाद कश्मीरी छात्र काफी दहशत में हैं। मामला सामने आने के बाद जिले के डीएम समीर वर्मा और एसएसपी जे रविंद्र गॉड ने कश्मीरी छात्रों मिलकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया।