कर्नाटक में छात्राओं को हिजाब पहनने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एक छोटे से कॉलेज से शुरू हुआ विवाद पूरे राज्य में फैल गया है। कई राज्यों में छात्र-छात्राएं आमने सामने दिख रहे हैं। तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तीन-चार दिन स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश दिए हैं। मामले की गंभीरता से समझिए कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने भी छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील की है ।कोर्ट ने मामले को संवेदनशील बताते हुए लोगों से शांति की अपील की है और संविधान में भरोसा रखने की बात कही है।