कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कुछ दिनों पहले घोषणा की कि सभी पांच गारंटी इस वित्तीय साल के भीतर ही लागू की जाएंगी। उन्होंने ये भी एलान किया कि किस दिन कौन सी गारंटी योजना लागू की जाएगी। साथ ही उन्होंने महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा योजना को भी लागू करने की बात कही।