आम आदमी पार्टी से बर्खास्त किए कपिल मिश्रा ने प्रेस कॉंफ्रेंस कर मुख्यमंत्री केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का फिर आरोप लगाते हुए उनको एक खुला खत लिखा। कपिल मिश्रा ने कहा कि केजरीवाल के खिलाफ उनके पास भ्रष्टाचार के पुख्ता सुबूत हैं जिसे वो सीबीआई को ही सौंपेंगे। कपिल ने कहा कि भ्रष्टाचार से लड़ना उन्होंने केजरीवाल से ही सीखा। कपिल के मुताबिक वो केजरीवाल का चक्रव्यूह तोड़ने निकले हैं और केजरीवाल की हर चाल जानते हैं। यही नहीं कपिल मिश्रा ने अपने खिलाफ केजरीवाल को चुनाव लड़ने की भी खुली चुनौती दी।