आम आदमी पार्टी के निलंबित नेता कपिल मिश्रा ने अनशन खत्म कर दिया है। वो पिछले छह दिनों से सत्याग्रह पर बैठे थे। अनशन तोड़ने के बाद भी कपिल मिश्रा का अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हल्ला बोल जारी रहा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल किसी भी सूरत में जेल जाने से नहीं बच सकते। वो यहीं नहीं रुके, उन्होंने ये भी ऐलान किया कि अब वो मोहल्ला क्लिनिक की पोल खोलेंगे।