आम आदमी पार्टी के खिलाफ बिगुल फूंकने वाले ‘आप’ के निलंबित नेता कपिल मिश्रा पर हमला हुआ है। अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर हमला करने वाला ‘आप’ कार्यकर्ता है। हमलावर को कपिल के समर्थकों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। इस बीच कपिल मिश्रा ने कहा है कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।