कानपुर में लगी कौशल विकास प्रदर्शनी में तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोग पहुंचे। इस बीच निगाह नाजरीन नाम की एक युवा महिला प्लम्बर पर भी पड़ी जो इस कौशल प्रदर्शनी का हिस्सा बनीं। नाजरीन ने वाराणसी के एक इंस्टीट्यूट से प्लम्बर का काम सीखा। नाजरीन का नाम कौशल विकास विभाग में भी दर्ज है। नाजरीन की उपलब्धि ये भी है कि इतनी कम उम्र में वो देश की पहली प्रशिक्षित महिला प्लम्बर बन गई हैं। यहां तक कि बीती 19 दिसंबर को जब प्रधानमंत्री कौशल विकास कार्यक्रम में पहुंचे तो नाजरीन की खूब हौसलाफजाई भी की।