कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। खाने में कीड़े निकलने और साफ-सफाई को लेकर गुस्साए छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन का पुतला भी फूंका। सूचना मिलने पर कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के सामने भी छात्रों की नारेबाजी जारी रही। कुलपति प्रो. आर. एन. कटियार ने व्यवस्था दुरुस्त करने का आश्वासन देते हुए छात्रों को शांत कराया।