कानपुर के सीसामऊ बाजार में साड़ियों की ऐसी सेल लगी की लूट ही मच गई। ये सेल एक दुकानदार ने अपनी दुकान की पहली वर्षगांठ पर लगाई।दुकानदार ने इस मौके पर सभी साड़ियों की कीमत महज21 रूपये रखी थी। सस्ती साड़ी बिकने की खबर मिलते ही महिलाएं और लड़कियां सुबह 7 बजे से दुकान के बाहर लाइन लगाकर खड़ी हो गईं और फिर देखते ही देखते दुकान के बाहर किलोमीटर लंबी लाइन लग गई।