कानपुर के जाजमऊ इलाके में बुधवार को जमींदोज हुई इमारत में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। तीन दिन बाद भी अपनों को खोज रहे कई लोगों के धैर्य ने अब जवाब दिया है। रोते-बिलखते परिजनों ने अपनी आप बीती सुनाते हुए सड़क पर प्रदर्शन किया। वहीं, एनडीआरएफ के अधिकारियो के मुताबिक अब उनकी सर्चिंग आखिरी पड़ाव पर है।