फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमपी के सागर में कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से की हत्या

वीडियो डेस्क/अमर उजाला.कॉम Updated Mon, 28 Mar 2022 06:55 PM IST

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक कलयुगी बेटे ने पिता की बेरहमी से डंडों से पिटाई कर जान ले ली। पिता का कसूर सिर्फ इतना था कि वह बहू को अपने बेटे की मारपीट से बचाने के लिए आगे आया था। घटना जिले बहरोल थाना क्षेत्र के ग्राम मगरदा की है। यहां आरोपी बेटा अपनी पत्नी से मारपीट कर रहा था। पिता ने बेटे को समझाने और बहू को उसकी मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव किया। जब बेटे ने पिता की बात नहीं सुनी तो उसने बहू को मायके भेजने की बात कही। बस फिर क्या था इसी बात पर बेटे को गुस्सा आ गया और उसने अपने पिता को बेरहमी से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें