वाराणसी के कबीरा उत्सव का आगाज दरभंगा घाट के ब्रिज रमा पैलेस में हुआ। इस दौरान संत कबीर के दोहों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में कबीर विशेषज्ञ शबनम विरमानी ने कबीर के दोहे गए। शबनम ने पांच तार वाले तंबूरे पर कबीर के दोहों और भजनों को सुरों से सजाया तो लोग झूमने लगे। इस मौके पर मुंबई, दिल्ली के अलावा फ्रांस, इटली, जर्मनी के भी तमाम संगीत प्रेमी मौजूद रहे।