दिल्ली के जवाहर लाल यूनिवर्सिटी होस्टल के एक कमरे से पीएचडी स्टूडेंट का संदिग्ध हालत में शव बरामद हुआ है। स्टूडेंट को यूनिवर्सिटी में आखिरी बार तीन दिन पहले देखा गया था। इसके बाद से उसका फोन भी स्विच ऑफ बता रहा था। मौत की वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।