बिहार में इन दिनों विधानसभा का सत्र चल रहा है और उसी के दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विदेश के दौरे पर हैं। अब तेजस्वी यादव के इसी दौरे को लेकर राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है। अब तेजस्वी यादव पर उनके विरोधी खुलकर हमला बोल रहे हैं। साथ ही तेजस्वी यादव पर सवाल दाग रहे हैं। इन सब के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष गैरजिम्मेदार आदमी हैं। उन्हें विधानसभा सत्र का महत्व उन्हें समझना चाहिए था। बिहार चुनाव में हार से हार से लज्जित होने के कारण वे विधानसभा से कुछ दिन के लिए दूर हुए हैं।"
तेजस्वी यादव पर हमला बोलने वालों में सिर्फ जीतनराम मांझी ही नहीं है, बल्कि उनके जनता दल युनाइटेड और भाजपा के नेता भी खुलकर तेजस्वी यादव पर निशाना साध रहे हैं। वहीं इस मामले पर अभी तक आरजेडी की ओर से कोई जवाब नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ युरोप में छुट्टी मनाने गए हैं। बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव लंबी छुट्टी पर गए हैं। इस छुट्टी के दौरान तेजस्वी यादव क्रिसमस और नया साल मना कर रही लौटेंगे।
तेजस्वी यादव के विरोधी लगातार हमला बोलते हुए कह रहे हैं कि वो बिहार चुनाव में मिली हार के बाद लज्जित होकर विधानसभा से दूरी बना ली है। क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने बड़े- बड़े दावे किए थे लेकिन इसके बावजूद उनकी पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा । इसीलिए अब उनकी पार्टी के नेता बिहार विधानसभा चुनाव में मिली हार पर लगातार मंथन कर रहे हैं। वहीं तेजस्वी यादव ने फिलहाल विधानसभा से दूरी बना ली है। फिलहाल तेजस्वी यादव के विदेश दौरे को लेकर राज्य का सियासी पारा हाई हो गया है। क्योंकि इस बार बिहार की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की मौजूदगी नहीं है।