आरएलडी महासचिव जयंत चौधरी मुज़फ्फरनगर के निरगाजनी गांव में सुकमा हमले में शहीद CRPF जवान मनोज कुमार के घर पहुंचे। जयंत चौधरी ने शहीद के परिवार को सांत्वना दिया। साथ ही सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहीदों के लिए सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। जयंत चौधरी ने सरकार को बयानबाजी से ऊपर उठकर आतंकवाद और नक्सलवाद को खत्म करने के लिए कठोर कार्रवाई करने की नसीहत भी दी।