तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की आत्मा की शांति के लिए उनके रिश्तेदारों ने फिर से अंतिम संस्कार किया। चेन्नई में जयललिता के शव को दफन किया गया था, लेकिन उनके रिश्तेदारों ने जयललिता के नाम पर एक गुड़िया बनवाई और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ गुड़िया की चिता जलाई । कर्नाटक के श्रीरंगपट्टन में कावेरी नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया। जयललिता के रिश्तेदारों और पुरोहितों का मानना है, कि चिता पर अंतिम संस्कार हुए बिना मोक्ष नहीं मिलता, इसलिए उन्होंने जयललिता का दोबारा अंतिम संस्कार किया।