फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला की जनचौपाल में जनता ने नेताओं को घेरा

Mon, 06 Feb 2017 04:34 PM IST
ओपी बाधवानी, अमर उजाला टीवी/ कानपुर

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी प्रमुख पार्टियों ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। इसमें जनता से किए गए वादे हैं। क्या आप नहीं चाहेंगे कि आपके क्षेत्र के प्रत्याशी भी आपके लिए घोषणापत्र जारी करें जिसमें उनके जीतने पर वे क्षेत्र के लिए अगले एक, दो और पांच साल में क्या-क्या काम करेंगे, इसका पूरा ब्यौरा हो। घोषणापत्र तैयार करवाने के लिए अमर उजाला ने शनिवार से प्रत्याशी और संबंधित क्षेत्र की जनता का संवाद सत्र जन चौपाल शुरू कर दी है। पहले दिन गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों में सपा-कांग्रेस गठबंधन से अंबुज शुक्ला, बसपा प्रत्याशी निर्मल तिवारी जन चौपाल में उपस्थित हुए। जनता ने क्षेत्र में सिर्फ विकास की अपेक्षा की बल्कि समस्याएं बताईं और उन पर प्रत्याशियों से उनका संकल्प, प्रयास करने की हामी भरवाई।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें