घाटी में बारहवीं के इम्तेहान में 95 फीसदी और दसवीं में 99 फीसदी छात्राओं ने हिस्सा लेकर अलगाववादियो और आतंकियों को करारा जवाब दिया है। हाल ही में घाटी के 30 से ज्यादा स्कूलों को आग के हवाले कर दिया गया था। इसके बावजूद छात्राओं ने इतनी बड़ी संख्या में परीक्षा देकर ये साबित कर दिया कि घाटी में लोगों को शिक्षा, अमन और खुशहाली चाहिए न कि पत्थरबाजी। घाटी के मौजूदा हालात को देखते हुए बच्चों को कोर्स में 50 फीसदी की छूट भी दी गई थी।