हरियाणा एक बार फिर जाट आंदोलन की तपिश झेल रहा है। राज्य में कई जगहों पर धरना प्रदर्शनों का दौर जारी है। रोहतक के जसिया में तो हजारों की तादाद में जाटों ने हाई वे ब्लॉक कर दिया है। तीन हफ्तों से ज्यादा समय से धरना जारी है और अब चेतावनी दी जा रही है कि अगर सरकार ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो दो मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा।