ऋषिकेश में गंगा के तेज बहाव में फंसे तीन सैलानियों को ITBP के जवानों ने बचा लिया है। ये सभी लोग शिवपुरी में गंगा किनारे चहल-कदमी कर रहे थे, तभी अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। जान बचाने के लिए ये तीनों सैलानी छोटे से टीले पर खड़े हो गए, लेकिन पानी का स्तर बढ़ता रहा। इस बीच रेस्क्यू के लिए ITBP के जवानों ने मोर्चा संभाला और लाइफ बोट लेकर इन तीनों पर्यटकों के पास पहुंच गए। इससे पहले कि कोई अनहोनी घटती, तीनों पर्यटकों को तेज बहाव से सही सलामत निकाल लिया गया।