गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर पांच में सोमवार सुबह इनकम टैक्स अधिकारियों ने रेड की। ये रेड सिंचाई विभाग के इंजीनियर आर.के. जैन के घर पर हुई। बताया जा रहा है कि इंजीनियर आर.के. जैन इस वक्त मेरठ में तैनात हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने इंजीनियर आर.के. जैन के घर में दस्तावेजों की तलाशी ली।