मानवरहित रेल फाटकों पर हर साल कई हादसे होते हैं। इन हादसों में कई जानें भी जाती हैं लेकिन अभी तक इसके लिए रेलवे कोई ठोस कदम नहीं उठा पाया है। रेलवे अब इन फाटकों को सुरक्षित करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के साथ काम कर रहा है। हमारी इस खास पेशकश मे देखिए कैसे भारतीय वैज्ञानिक मानवरहित रेल फाटकों को सुरक्षित करेंगे।