मंगलवार को लखनऊ में जियाउल हक नाम का एक शख्स अपने परिवार के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गया। जियाउल हक का कहना है कि प्रशासन ने पांच लाख की कम आबादी पर जितनी सुविधाएं देने की बात कही थी, उसके इलाके में उनमें से कुछ भी नहीं है। बीते 22 सितंबर को उसने प्रार्थना पत्र भी लिखा था जिसपर कोई कार्यवाई नहीं हुई। इससे परेशान जियाउल हक अपने परिवार को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया।