फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत के दौरे पर इजराइल के राष्ट्रपति, रिश्ते मजबूत करने की पहल

Tue, 15 Nov 2016 05:07 PM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली

आठ दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन इजराइल के राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन मंगलवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे। उनके स्वागत में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। यहां उन्हें सेरीमोनियल रिसेप्शन भी दिया गया। रूवेन रिवलिन की इस यात्रा के पीछे का मकसद दोनों देशों के बीच मजबूत संबध को बढ़ाना और रक्षा से लेकर खाद्य सुरक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देना है। भारत दौरे पर निकलने से पहले रूवेन रिवलिन ने कहा था कि भारत और इजराइल के रिश्ते बहुत मजबूत हैं और इस दौरे से दोनों देशों के रिश्तों में और भी मजबूती आएगी। 20 साल में इजराइल के किसी राष्ट्रपति की ये पहली भारत यात्रा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें