भोपाल से गिरफ्तार IS आतंकी आतिफ की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि उसका बेटा बेकसूर है। उसने दुबई जाकर पैसे कमाने की बात कही थी और इस मामले में वो कैसे फंस गया उन्हें नहीं पता। आतंकी आतिफ की मां रेहाना ने कहा कि, अब लोग आतंकी की मां कहकर पुकारेंगे। रेहाना ने ये भी कहा कि, आतिफ बिगड़ैल हो सकता है पर आतंकवादी नहीं। अगर सरकार मौका दे तो वो खुद अपने बेटे से बात करेंगी।