फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Iran-US Conflict : ईरान-अमेरिका समझौते को लेकर मार्को रूबियो ने ये क्या कह दिया?

Mon, 25 May 2026 11:17 AM IST
Anjali Video Desk Amar Ujala

दो महीने से ज्यादा का समय हो चुका है... ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जारी है... हालांकि पश्चिम एशिया संघर्ष को रोकने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत जारी है... दोनों देशों के बीच एक संभावित समझौते की अटकलें भी लगाई जा रही हैं.. हालांकि, इस समझौते को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है। इस बीच अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर बड़ा बयान दिया है... 

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोल देता है, तो अमेरिका उसके परमाणु कार्यक्रम को लेकर बहुत गंभीर बातचीत के लिए तैयार है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, रूबियो के बयान से संकेत मिलता है कि वॉशिंगटन चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ सकता है और ऐसे अंतरिम समझौते को स्वीकार कर सकता है, जिसमें ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर तत्काल फैसला न हो.. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें