बागपत में रिमोट डिवाइस लगाकर पेट्रोल-डीजल की चोरी के खेल का खुलासा होने के बाद प्रशासन ने जिले में छापेमारी तेज कर दी है। जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि चेकिंग अभियान जारी रहेगा और जिन पेट्रोल पंपों के बारे में शिकायत मिली है उन सब की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।