मेरठ से लखनऊ जा रही राज्य रानी एक्सप्रेस के 8 डिब्बे रामपुर के पास पटरी से उतर गए। हादसे में 35 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाल-बाल बचे मुरादाबाद के मनीष कुमार मिश्रा ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि अचानक से ट्रेन डिरेल हो गई और तेज आवाज के साथ एक तरफ झुकती चली गई जिससे ट्रेन में सवार यात्री डर और दहशती से चीखने चिल्लाने लगे।