इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम की सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि राजा और सोनम स्कूटी से आ रहे हैं और वो एक होटल के गेट के सामने रुककर किसी से बात कर रहे हैं। इस वीडियो में राजा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद सोनम राजा से कुछ कहती है, फिर दोनों स्कूटी से उतरने का फैसला करते हैं। इसके बाद सोनम स्कूटी की डिग्गी खोलती हैं, एक छोटा बैग निकलकर कंधे से लटकाती हैं। इसके बाद राजा सफेट रंग के सूटकेस को खोलकर कुछ निकाल कर सोनम को देते हैं और सोनम जो काला और लाल रंग की जैकेट पहनी होती है, उसको उतारकर गाड़ी की डिग्गी में रखती है। फिर दोनों स्कूटी से बाहर चले हैं।