शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने सबरीमाला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश पर लगी पाबंदी को हटा दिया। कोर्ट ने मंदिर में महिलाओं के प्रवेश से पाबंदी हटाते हुए कहा कि पूजा करने का अधिकार भगवान के सभी भक्तों को है, लिंग के आधार पर इसमें कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। लेकिन भेदभाव सिर्फ महिलाओं के साथ है ऐसा भी नहीं है। भारत में कई मंदिर ऐसे भी हैं जहां पर पुरुषों के जाने और पूजा करने पर प्रतिबंध है। आइये देखते हैं कौन-कौन से हैं वो मंदिर जहां पुरुषों के जाने पर है पाबंदी।