भारत सरकार पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की मांग वाले गैर सरकारी विधेयक का संसद में विरोध करेगी। गृह मंत्रालयल ने ऐसा करने के पीछे कूटनीतिक रिश्तों का हवाला दिया है। ये बिल राज्यसभा के निर्दलीय सदस्य राजीव चंद्रशेखर ने पेश किया है, जिसमें पाकिस्तान से सभी तरह का कारोबार बंद करने की बात कही गई है। गृह मंत्रालय ने इस विधेयक को लेकर अपने विरोध के बारे में राज्यसभा सचिवालय को सूचित कर दिया है।