जम्मू से सटे लाइन ऑफ कंट्रोल के पास के इलाकों में पाकिस्तान की ओर से गोलाबारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार हो रही भारी गोलाबारी से जम्मू के आर एस पुरा, हीरानगर सेक्टरों और राजोरी के कई सीमावर्ती गांवों में दहशत का माहौल है। BSF के दो जवानों की मौत के बाद गांवों से एक बार फिर पलायन शुरू हो गया है।