भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने श्रीहरिकोटा से दक्षिण एशिया संचार उपग्रह GSAT-9 को लॉन्च किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैटेलाइट के सफल लॉंन्च के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। इस सैटेलाइट के लॉन्च के वक्त नेपाल,म्यांमार, श्रीलंका, अफगानिस्तान,मालदीव और भुटान के देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री के साथ लाइव लॉन्च देखा। आप को बता दें कि GSAT-9 सैटेलाइट 450 करोड़ रुपये की लागत से लगभग तीन साल की मेहनत के बाद तैयार की गई है।