जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग की एक महत्वपूर्ण योजना चिनैनी नाशरी टनल अब अपने पूरा होने के अंतिम पड़ाव पर है। इस सुरंग के शुरू हो जाने के बाद जम्मू-ऊधमपुर के बाद श्रीनगर जाने का रास्ता और भी अधिक रोमांचक और दर्शनीय हो जाएगा। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बर्फ से ढकी इस सुरंग का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है कि घाटी की इस सुरंग का काम फरवरी के अंततक पूरा हो जाएगा।