पंजाब स्टेट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन के चेयरमैन डीएस बैंस ने बताया कि पंजाब में बिजली अब सरप्लस है। एक अप्रैल से पंजाब में कोई भी घोषित बिजली कट नहीं लगेगा। उन्होंने कहा कि अब बिजली सप्लाई बाधित होने या नया कनेक्शन लेने वालो को ज्यादा वक़्त का इंतज़ार नहीं करना पड़ेगा। राइट टू सर्विस एक्ट का सख्ती से पालन किया जायेगा। अगर कोई संबंधित अधिकारी तय समय सीमा में काम पूरा नहीं कर पाया तो उसे फाइन लगाया जायेगा।