फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमडी ने महाराष्ट्र में येलो अलर्ट किया जारी, भारी बारिश की संभावना

वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 07 Nov 2021 10:39 AM IST

उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों और  केंद्र शासित प्रदेशों में सर्दी बढ़ने लगी है और देश के कई अन्य क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ रही है। तो वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा कल के लिए महाराष्ट्र के दो जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार राज्य की राजधानी मुंबई सहित अन्य उपनगरों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। आईएमडी के मुताबिक बेमौसम बारिश पूर्वी अरब सागर के ऊपर एक कम दबाव के क्षेत्र के कारण हुई थी। अरब सागर के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के अलावा, सुमात्रा तट से दूर दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण तटों से जुड़े राज्यों में बारिश की संभावना है।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें